Daily Clip – All Latest News

Rakasha Bandhan 2024- में राखी बांधने का सही समय क्या है?

आप सभी जानते है की रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है,रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई को कलाई पर रक्षा सूत्र अर्थात राखी का धागा बांधकर उसकी लंबी उम्र की ईश्वर से कामना करती है।

क्या है Rakasha Bandhan 2024 में राखी बांधने का शुभ मूहर्त?

आपको बता दे की भारत में सदियों से Rakasha Bandhan का त्योहार भाई बहन के असीमित प्रेम का पर्याय बन चुका है। जहा भारतीय पौराणिक और प्राचीन इतिहास में अनेकों जगह हमे Rakshabandhan के महत्व को बताया गया है। रक्षाबंधन के दौरान बहने अपने भाई को कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है वही भाई भी अपनी बहन को सदैव उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस तरह रक्षाबंधन का पर्व आपसी विश्वास,प्रेम और आदर का त्योहार बन जाता है जिसे हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है।

Rakasha Bandhan 2024- में राखी बांधने का सही समय क्या है?

आपको बता दे की इस साल 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है,जहा ज्योतिष के अनुसार इस दिन रवि योग,शोभन योग,स्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बना रहा है।जहा इस योग में राखी बांधना बड़ा शुभ माना जाता है लेकिन भद्रकाल का साया भी इस दिन बना रहेगा,तो आइए जानते है की राखी बांधने का सही समय क्या होने वाला है।

Rakasha Bandhan 2024 को किस समय पर बांधनी चाहिए राखी?

ज्योतिष और पंचाग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस साल 19 अगस्त को दोपहर 01:30 से लेकर रात 09:07 बजे तक रहेगा,जिस दौरान आप अपने भाई को कलाई पर राखी बांध सकते है।

किस समय पर नहीं बांधनी है राखी?

19 अगस्त 2024 याने रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो जाएंगा जो दोपहर 1 बंजर 32 मिनट पर समाप्त होंगा,तो इस दौरान आप सभी राखी बांधने और बंधवाने से बचे।

राखी बांधते समय रखे इन बातो का ध्यान

राखी सदैव अपने भाई के सीधे हाथ की कलाई पर ही बांधनी चाहिए,जिस दौरान सबसे पहले अपने भाई को कुमकुम व अक्षत का तिलक करना चाहिए उसके बाद ही सीधे हाथ की कलाई पर राखी बांधना चाहिए,जिसके बाद आप अपने भाई को मिठाई खिलाई और उसके समृद्ध जीवन और लंबी उम्र की कामना करे,वही भाईयो को राखी बांधने की रस्म पूरी हो जाने के बाद अपनी बहनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

Exit mobile version