धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री: जिन्हे वंदे मातरम बोलने में दिक्कत उन्हे देश छोड़ देना चाहिए

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार सुर्खियों में आ चुके है जहा उन्होंने बयान दिया है की जिन्हे बंदे मातरम बोलने में दिक्कत है उन्हे देश छोड़ देना चाहिए।आइए इस खबर में आपको देते है पूरी जानकारी..

dheerendra krishana shastry
file photo

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने स्कूल पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने विद्यालय में तिरंगा फहराया,जहा संपन्न हुए कार्यक्रम में उन्होंने बयान दिया की जिन्हे वंदे मातरम बोलने में दिक्कत है वे देश छोड़ सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now     

हर घर तिरंगा अभियान है जरूरी:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

स्वतंत्रता दिवस के 77वी वर्षगांठ पर छतरपुर जिले के राजनगर में अपने स्कूल पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तिरंगा फहराया,जिस दौरान वे काफी खुश दिखाई दिए।वही उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा की हर घर तिरंगा अभियान देश के लिए बहुत जरूरी है और हम इसका समर्थन करते है,वही उन्होंने उनके सुर्खियों में आने वाले बयान को भी दे दिया और कहा की कुछ ऐसे भी जिन्हे बंदे मातरम बोलने तकलीफ होती है उन्हे देश छोड़ देना चाहिए।

विद्यालय आकर मैं बहुत खुश हु: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

वही बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि अपने विद्यालय पहुंचकर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है,क्युकी मैंने कहा विद्या अर्जन की वही आज तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की स्कूल आकार पुरानी यादें ताजा हो चुकी है। वही खान सर को लेकर वे मीडिया के सामने आए,और बताया की खान सर ने हमे शिक्षा दी है बचपन से ही उनका स्नेह हमे मिलता रहा है और इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है।

देश के युवाओं से की अपील

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के युवाओं से अपील की और कहा की यह मायने नहीं रखता की आप कहा पढ़ाई करते है बल्कि मायने रखता है की आपको सोच कैसी है,यदि आपकी सोच अच्छी है तो आप राष्ट्र के लिए अच्छा करेंगे।उन्होंने कहा की मेरे लिए इससे बड़ा गौरव क्या होंगा जहा मैने शिक्षा हासिल की,वही आया हु।इसलिए कुछ ऐसा कीजिए की एक दिन अपने स्कूल में झंडा फहराने का अवसर मिले।उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की तारीफ करते हुए इसे राष्ट्र के लिए सर्वोपरि बताया है।

Leave a Comment